बिश्रामपुर: नप बिश्रामपुर के वार्ड 16 में पीडीएस दुकान में राशन कार्ड धारियों को नप पार्षद पूनम देवी ने चन्ना दाल का किया वितरण
नप वार्ड 16 में स्थित पीडीएस दुकान में शनिवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल परिवारों को एक रूपये चन्ना दाल का वितरण किया गया।इसकी शुरुवात,नप के वार्ड पार्षद पूनम देवी समाज सेवी विजय कुमार रवि पीडीएस दुकानदार विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया।नप पार्षद पूनम देवी ने बताया कि सरकार के महत्वाकांक्षी योजना हर हाल में सभी लाभुक तक पहुंचे।