संपतचक: गौरीचक पुलिस ने महिजानी से ₹65000 की नकली नोटों से ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र के बेलदारी चक स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रुपए निकालकर निकलते देख नकली नोटों के सहारे दो अलग-अलग मामलों में कुल 65000 रुपए की ठगी करने वाले एक आरोपी गोपाल कुमार पिता बहादुर यादव ग्राम महिजानी थाना गौरीचक जिला पटना को गौरीचक पुलिस ने गिरफ्तार किया। सभी कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।