संपतचक: परसा बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक और ब्राउन शुगर बेच रहे 7 युवक गिरफ्तार
पटना जिले के परसा बाजार क्षेत्र में सुखा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।गायत्री नगर इलाके में घूम-घूम कर स्मैक और ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे 7 युवकों को पुलिस ने धर दबोचा। पकड़ाये आरोपी को चार मोबाइल,पांच भजन करने वाला डिजिटल मशीन,7.06 ग्राम ब्राउन शुगर,1 मोटरसाइकिल एवं 1750 रुपया नगद के साथ गिरफ्तार किया।