शाहजहांपुर: डीएम ने कहा, स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें
शाहजहांपुर।जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 1 जनवरी से 31 जनवरी, 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।