शाहजहांपुर: कांट थाना क्षेत्र में एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या की, शव का आज हुआ पीएम
दरअसल युवक ने अपने घर से लगभग 200 मीटर दूर एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कांट निवासी 22 वर्षीय अवनीश के रूप में हुई है। यह घटना गुरुवार शाम को थाना कांट क्षेत्र के गढ़ी पश्चिमी में हुई। अवनीश गुरुवार को ईंट भट्ठे से मजदूरी कर 500 रुपए लेकर घर आया था। उसने अपनी पत्नी रजनी को 200 रुपए दिए और आटा लाने की बात कहकर घर से चला गया।