जौनपुर: जफराबाद में बोर्ड परीक्षा देने गई छात्रा घर नहीं लौटी, पिता ने थाने पर दी तहरीर
हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिये घर से निकली एक छात्रा के परीक्षा खत्म होने के बाद घर न पहुंचने से परिजन परेशान हो गये। शाम तक छानबीन करने के बाद मंगलवार को जफराबाद थाना पुलिस को सूचना देकर बगल के गांव के ही एक युवक पर बहला फुसला कर छात्रा को भगाने का आरोप लगाया।