जौनपुर: कलेक्ट्री कचहरी में अधिवक्ता कानून 2025 के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन
मंगलवार को सरकार द्वारा लाए गए नए अधिवक्ता कानून 2025 के विरोध में वकीलों ने आज बड़ा प्रदर्शन किया। दीवानी बार एसोसिएशन और कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय डीएम कार्यालय और कोषागार पर भी प्रदर्शन किया और अधिवक्ता कानून 2025 का विरोध किया