बनमनखी पंजाब के पटियाला में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने गए एक युवक का शव शुक्रवार की रात करीब 9 बजे उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंपावती पंचायत के वार्ड नंबर 05 निवासी कमलेश मुनी के पुत्र सुबोध कुमार 30 वर्ष के रूप में हुई है।