मऊगंज: ग्राम पंचायत राजिगवा में पंचायत भवन पर अवैध कब्जा और फर्जी वोटर जोड़ने की शिकायत, बीएलओ पर मिलीभगत का आरोप
Mauganj, Rewa | Dec 9, 2025 देवतालाब विधानसभा के ग्राम पंचायत रजिगवां पोलिंग क्रमांक 245 में फर्जी वोटर जोड़ने और पंचायत भवन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। भाजपा जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र शुक्ला विधानसभा संयोजक व मंडल अध्यक्ष ने कलेक्टर मऊगंज को शिकायती पत्र सौंपी है। आरोप है कि शब्बीर खान और परिवार ने पंचायत भवन पर कब्जा कर रखा है और बीएलओ से मिलीभगत कर गलत पते से वोटर बन गये।