बिलारी: मुरादाबाद में घने कोहरे ने बढ़ाई कड़ाके की ठंड, हाईवे पर दिन में भी रात जैसे हालात, शहर के भीतर विजिबिलिटी बेहद 10 मीटर
मुरादाबाद में घने कोहरे की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह 9 बजे तक तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था। कोहरे की वजह से हाईवे पर दिन में भी रात जैसे हालात हैं। हाईवे पर विजिबिलिटी जहां बेहद कम है वहीं शहर के भीतर भी विजिबिलिटी महज 10-12 मीटर तक सिमटी है। जिला प्रशासन की ओर से कड़ाके की ठंड को देखते हुए जगह-जगह अलाव लगाने के निर्देश दिए गए हैं।