मिली जानकारी के अनुसार भरका निवासी अशोक बाई उम्र 45 वर्ष ने शुक्रवार को रात लगभग 11:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार को शाम लगभग 6:30 बजे पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही हरपाल गुर्जर और सुरेंद्र गुर्जर ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है, महिला की शिकायत पर कदवाया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।