बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के अशरफ खां छावनी में दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के अशरफ खां छावनी में दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर बेरहमी से पीटा गया है। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। और मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है।