महामाया सहायता समूह पर मिड-डे मील में अनियमितता के आरोप ... सिरोंज स्थित सीएम राइज विद्यालय परिसर-2 में संचालित मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। हमारी चैनल टीम द्वारा किए गए निरीक्षण में पाया गया कि मंगलवार दोपहर 12:00 बजे को निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को भोजन उपलब्ध नहीं कराया गया।