चंदौसी: गांव करेला में अचानक भरभरा कर गिरी मकान की छत, आठ लोग दबे, दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल किया रेफर
ग्राम पंचायत कैथल क्षेत्र के गांव करेला में बीती रात लगभग 2:00 बजे एक मकान की छत भरभराकर गिर गई, जिसमें आठ लोग मलबे में दब गए। बताया जा रहा है कि पड़ोस में शादी समारोह चल रहा था, जिसमें शामिल होने आए कुछ रिश्तेदार भी हादसे की चपेट में आ गए। अचानक तेज आवाज के साथ छत गिरने से मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।