सरिया: वन विभाग ने गरमूंडो और मुंडरो में अवैध आरा मिलों को ध्वस्त किया
हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर अवैध आरामिलो के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।इसी कडी शनिवार को बगोदर प्रखंड के मुंडरो व सरिया प्रखंड के गरमुंडो में अवैध रूप से संचालित आरामिल पर छापामारी की गई।यह जानकारी वन अधिकारकारी ने शाम पांच बजे दी।छापामारी में अवैध रूप से स्थापित आरामिल को जे.सी.बी. से समूल उखाड़कर नेस्तनाबूद कर दिया गया।