अनुमण्डलस्तरीय निराला बाल सरस्वती पुस्तकालय टिकारी का 46वां स्थापना दिवस गुरुवार को मना। जिला 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति गया जी के सदस्य अरविंद कुमार वर्मा व टिकारी नगर परिषद की वार्ड पार्षद ममता चौरसिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। पुस्तकालय अध्यक्ष जे के निराला, कुमारी माधुरी, रामजी प्रसाद, रामजी व्यास, मो जफर बारी अंसारी शामिल रहे।