सूरतगढ़: कोर्ट के आगे धरने पर बैठे वकीलों से ट्रैक्टर सवार युवकों ने कस्सी, लाठी और ईंटों से किया हमला, कई वकील घायल
सूरतगढ़ मे शनिवार रात धरने पर बैठे वकीलों पर ट्रैक्टर सवार युवकों ने हमला कर दिया। इस घटना मे वकील घायल हो गए। नाराज वकील आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रात 11 बजे तक थाना में डटे रहे। वकीलों के मुताबिक एक ट्रैक्टर सवारों को लापरवाही से वाहन चलाने से टोका तो उन्होंने गाली गलौज करते हुए उन पर हमला बोल दिया। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है।