ब्यौहारी: पपौंध थाना क्षेत्र के खैरा गांव में तालाब में डूबने से 9 वर्षीय बालक की मौत, पुलिस कर रही है जांच
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के खैरा गांव में तालाब में डूबने से एक 9 साल के बालक की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार बालक नहा रहा था तभी यह घटना घटी है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार शाम 5 बजे पुलिस ने मर्ग कायम किया है।