उतरौला: उतरौला थाना क्षेत्र में बैंकों में साइबर अपराध से बचाव के लिए चलाया गया सदस्य चेकिंग अभियान
उतरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न बैंकों में बुधवार दोपहर 12:00 बजे लोगों को साइबर अपराध से बचाव के जागरूकता एवं सुरक्षा की दृष्टिगत चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बैंक के अंदर व बाहर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग की गई। बैंक सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता हेतु दिशा निर्देश दिया गया बैंक के सुरक्षा उपकरणों को भी चेक किया गया।