जगाधरी: जर्मनी के सांसद राहुल कंबोज ने यमुनानगर में व्यापारियों से की मुलाकात, दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने पर की चर्चा
शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे जर्मनी के सांसद राहुल कंबोज सबापुर गांव में रोशनलाल कंबोज के निवास पर पहुंचे जहां पर उन्होंने व्यापारियों से दोनों देश के बीच व्यापार को सरल बनाने को लेकर बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगर इस तरह से होता है तो निश्चित लोगों को रोजगार भी मिलेगा और व्यापारियों को मुनाफा भी मिलेगा।