अन्ता: अंता विधानसभा उप चुनाव में 14वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया अभी भी आगे
Antah, Baran | Nov 14, 2025 अंता विधानसभा उप चुनाव की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया 14वें राउंड में आगे चल रहे हैं। शुक्रवार दोपहर 12.12 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद जैन भाया को 14वें राउंड में 51012 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन को 38634 तथा निर्दलीय नरेश मीणा को 39692 मत मिले।