बैरिया। बैरिया प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित बैरिया पंचायत सरकार भवन में शुक्रवार को दोपहर करीब चार बजे लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी क्रमजीत राम ने फीता काटकर पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज की मजबूत नींव तैयार होती है और शिक्षित समाज ही विकास की दिशा तय करता है।