झाझा: रेफरल अस्पताल झाझा का मुंगेर प्रमंडल के क्षेत्रीय अपर निदेशक ने किया औचक निरीक्षण।
Jhajha, Jamui | Feb 16, 2024 रेफरल अस्पताल झाझा का स्वास्थ्य विभाग के मुंगेर प्रमंडल के क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ वीरेंद्र ने गुरुवार की शाम को औचक निरीक्षण ने किया। निरीक्षण में ड्यूटी से डॉ. सत्यजीत प्रियदर्शी गायब मिले,जिसपर कार्रवाई किया गया। इसके अलावे उन्होंने जो कमी देखी उसकी रिपोर्ट जमुई सीएस से लेने की बात बताया। दो घण्टे तक निरीक्षण के दौरान अस्पतालकर्मी के बीच हड़कंप मचा रहा।