झाझा: झाझा रेलवे कॉलोनी स्थित लोहा पुल के पास एक ई रिक्शा चालक ने 5 वर्षीय बच्चे को मारी टक्कर रेफरल अस्पताल झाझा में हुआ इलाज
Jhajha, Jamui | Feb 15, 2024 झाझा रेलवे काॅलौनी स्थित लोहा पुल के पास खेल रहे एक पांच वर्षीय बच्चे को एक ई रिक्शा चालक के द्वारा टक्कर मार देने से बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान रेलवे काॅलौनी के रहने वाले नंदलाल यादव का पुत्र अर्जून यादव के रूप में हुई है। घायल बच्चे को लोगों की मदद से इलाज के लिये रेफरल अस्पताल झाझा लाया गया जहां डाॅक्टर के द्वारा घायल बच्चे का इलाज किया गया।