नजफगढ़: पंडवाला गांव से द्वारका जेलबेल सेल ने एक तड़ीपार बदमाश को किया गिरफ्तार ,अवैध शराब तस्करी के 2 मामले है दर्ज़
द्वारका जेलबेल सेल ने एक तड़ीपार बदमाश को नजफगढ़ के पंडवाला गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम मनोज कुमार है जो पंडवाला गांव का ही रहने वाला है। आरोपी के ऊपर पहले से ही अवैध शराब तस्करी के दो मामले दर्ज़ है। द्वारका ज़िले के एडिशनल डीसीपी निशांत गुप्ता द्वारा इसे इसी साल अप्रैल के महीने में एक साल के लिए तड़ीपार किया गया था।