कालापीपल: बेरछा दातार में विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने टीन शेड का लोकार्पण किया
ग्राम बेरछा दातार में रामदेव मंदिर के पास 6 लाख रुपये की लागत से बने टीन शेड का लोकार्पण विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने किया। इस अवसर पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष लीलाधर गौड़, मंडल अध्यक्ष कमल सिंह फौजी,पूर्व मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार आदि मौजूद रहें।