गभाना: गभाना में नाबालिक दुष्कर्म मामले में दोषी को न्यायालय ने 10 साल सश्रम कारावास और ₹65,000 का जुर्माना दिया
थाना गभाना पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 331/2022 धारा 363/366/376 भादवि व ¾ पॉक्सो एक्ट में दोषी दीपक कुमार पुत्र राजकुमार निवासी महरावल जनपद अलीगढ़ को माननीय न्यायालय द्वारा दोषी पाये जाने पर 10 वर्ष सश्रम कारावास व 65,000/- रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।