गभाना: थाना गभाना इलाके में सड़क दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत, SP सिटी ने दी जानकारी
दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना गभाना इलाके की है। जहां गभाना इलाके के गांव भूकरावली व भाकरी पर सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार एटा से मारहरा क्षेत्र से दो ट्रैकों में बकरा लेकर दिल्ली जा रहे थे मृतक और घायल।घायल लोगों को JN मेडिकल और जिला अस्पताल मलखान सिंह भर्ती कराया गया है।