लखीमपुर खीरी जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए सिंगल डोज ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान की शुरुआत जिला महिला चिकित्सालय, लखीमपुर खीरी से होगी, जिसके लिए शासन की ओर से 12 हजार गार्डसिल वैक्सीन उपलब्ध कराई गई हैं।