मध्यप्रदेश शासन के राजस्व मंत्री एवं सिवनी जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा 15 मार्च 2026 को सिवनी जिले के प्रवास पर रहेंगे। गुरुवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री करण सिंह वर्मा सिवनी पहुंच कर जिला भाजपा कार्यालय सिवनी के सभाकक्ष में आयोजित जिला कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। बैठक के पश्चात प्रभारी मंत्री नरसिंहपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।