बदायूं: बदायूं के कस्बा उझानी में हलवाई चौक पर चलती कार में लगी आग, कार सवारों ने कूदकर बचाई अपनी जान
Budaun, Budaun | Jan 1, 2026 बदायूं के थाना उझानी कस्बा उझानी के मौहल्ला साहूकारा के रहने वाले सोमिल जैन परिवार के साथ रामनगर मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे। तभी कस्बा उझानी में हलवाई चौक पर चलती कार में आग लग गई।आग लगी देख बमुश्किल कार सवारों ने कूदकर अपनी जान बचाई । वहीं बीच बाजार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई । राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।