इंदौर: छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के पेट्राल पंप पर हुई लूट की वारदात का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Indore, Indore | Mar 5, 2024 इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र स्थित आनंद पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने रुके सुरेश नामक व्यक्ति की एक्टिवा की डिक्की में रखा नोटों से भरा बैग दो बाइक सवार बदमाश लूटकर भाग गए थे, जिसमे सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हुई थी, उसके बाद पुलिस मामले की पड़ताल में लगी हुई थी, जिसमे बदमाश पुलिस के हत्थे लग गए हैं, वही उनसे लूट के अधिकांश रुपए बरामद भी हो गए हैं।