कांकेर: यातायात जागरूकता के लिए ली गई तस्वीर को यूनिक मानते हुए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से कांकेर पुलिस हुई सम्मानित
Kanker, Kanker | Jan 27, 2024 कांकेर पुलिस के यातायात जागरूकता अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा नया और यूनिक माना गया। इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड की श्रेणी में रखते हुए गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रिकॉर्ड मैनेजमेंट जज आलोक कुमार द्वारा नरहरदेव ग्राउंड कांकेर में जिले के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल और उनकी टीम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया।