भैंसदेही थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गांव में दिन दिनों से लापता 33 वर्षीय युवक का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। सुचना पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव और बाइक को कुएं से बाहर निकाला पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बड़गांव निवासी वचन पिता समजी के रूप में हुई है परिजनों के अनुसार होली धुलेंडी के दिन से बाइक लेकर घर से निकला था।