गुरसराय थाना क्षेत्र के गरौठा–गुरसराय मार्ग पर 23 जनवरी की देर रात ट्रक और टैक्सी की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में ग्राम कैरोखर निवासी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया था। घटना को लेकर मृतकों के परिजनों की तहरीर पर गुरसराय पुलिस ने अज्ञात ट्रक एवं चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस लगा