बरही: बरसोत एसबीआई एटीएम में चोरी का प्रयास, चोरों ने काटे शटर व ताला, जांच में जुटी पुलिस
बरही प्रखंड मुख्यालय से लगभग 11 किलोमीटर दूर एनएच-2 जीटी रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में चोरों ने एक बार फिर चोरी करने का प्रयास किया। चोरों ने एटीएम के शटर को काटने की कोशिश की, लेकिन उनकी यह कोशिश असफल रही। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।