भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वतखोर AAO को ₹10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पेंशन बनाने की एवज में घूसखोर AAO ने 10 हजार रुपए की रिश्वत की डिमांड की थी। एसीबी टीम फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसीबी टीम ने पेंशन विभाग के AAO (द्वितीय) राजेश कुमार खण्डेलवाल को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।