शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बूढ़ाडोंगर गांव के पास एनएच-46 पर एक ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। झटके के कारण ऑटो चालक सड़क पर गिर गया, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।