समस्तीपुर: सदर अस्पताल परिसर में करीब 33 करोड़ की लागत से 100 बेड़ों की सुविधा वाला चाइल्ड एंड मैटरनिटी सेंटर बनकर तैयार
सदर अस्पताल परिसर में करीब 33 करोड़ की लागत से 100 बेड़ों की सुविधा वाला चाइल्ड एंड मैटरनिटी सेंटर बनकर तैयार हो गया है। इसी महीने भवन विभाग इसे स्वास्थ्य विभाग को सौंपने की तैयारी कर रहा है। भवन में अब जल्द ही चाइल्ड एंड मेटरनिटी हॉस्पिटल शुरू हो जाएगा। जहां कुपोषित मां और बच्चों को अब डीएमसीएच और पीएमसीएच जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।