आगरा: गणतंत्र दिवस पर ताजमहल में पहली बार तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान का वीडियो हुआ वायरल, मचा हड़कंप
Agra, Agra | Jan 26, 2026 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर आगरा के ताजमहल में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों नंदू कुमार और नितेश भारद्वाज द्वारा ताजमहल परिसर में तिरंगा फहराया गया। वीडियो वायरल होते ही प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है, वहीं संगठन ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया है।