कानपुर: नवाबगंज पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
नवाबगंज पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी कन्हई को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्र ने जानकारी दी कि आरोपी ने अपने दुश्मनों को हत्या के मुकदमे में फसाने के लिए सुरेंद्र की हत्या कर दी थी और शव को अपने दुश्मनों के घर के बाहर छोड़ दिया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है ।