बदनावर: ग्राम मुलथान में बंदर का मानसिक संतुलन बिगड़ा, बुजुर्ग समेत, 3 लोगो पर किया हमला।
Badnawar, Dhar | Jul 17, 2024 गांव मुलथान में एक बंदर का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। इससे लोगो मे भय फैला हुआ है। वह अब तक, 3 लोगो पर हमला कर चुका है। जानकारी अनुसार गांव में अचानक एक बंदर लोगो पर हमला करने के लिए उतारू हो गया। आशंका जताई जा रही है कि उक्त बंदर का मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण वह लोगो को काट रहा है।मामले की सूचना वन विभाग को दी गई है।