बालाघाट में खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने फिर सख्ती दिखाई। शुक्रवार शाम कोतवाली थाना प्रभारी कामेश धूमकेती स्वयं सड़कों पर गश्त करते नजर आए और बस स्टैंड क्षेत्र में शराब पी रहे लोगों को जमकर फटकार लगाई। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के सामने ऑटो के पास कुछ लोग खुले में शराब पीते पाए गए। गश्त के दौरान थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और