फुल्लीडूमर: झरना खेल मैदान पर मेला के समापन पर क्षेत्रीय छात्रों के बीच खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित, विजयी प्रतिभागी हुए सम्मानित
झरना खेल मैदान पर मेला मंदिर विकास समिति द्वारा मेला समापन के अवसर पर क्षेत्रीय छात्रों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके मैराथन दौड़ 1500 मीटर बालक एवं बालिका वर्ग के अलावे तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी छात्रों को मैडल, पुरस्कार एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। मौके पर परशुराम सिंह, संजय मंडल, उपेंद्र यादव ने सम्मानित किया।