कवर्धा: कवर्धा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके अमूल्य योगदान को किया गया नमन
आज 30 जनवरी 2024 को जनसपंर्क विभाग से मिली जानकारी अनुसार बता दें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी ‘शहीद दिवस‘ के अवसर पर उन्हें नमन किया गया। आज 11 बजे जिला कलेक्ट्रोरेट प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर गांधी जी की प्रतिमा के सामने दो मिनट का मौन धारण किया तथा भारत के स्वंतत्रता संग्राम में उनके बलिदनों को स्मरण किया गया