अशोकनगर करीला माता जानकी मन्दिर जाते समय एक बाइक चालक को अथाई खेड़ा के पास अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वीरपुर निवासी कारे पुत्र भदंई आदिवासी उम्र 42 वर्ष अपने गांव से सोमवार को रात 1 बजे करीला माता जानकी के दर्शन करने जा रहा था। इसी दौरान अथाई खेड़ा के पास कार चालक ने टक्कर मार दी।