जसवंतनगर: ग्राम दुर्गापुरा में घरों का गंदा पानी और मच्छरों का आतंक, ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त, फसल भी हुई नष्ट
जसवंतनगर के ग्राम दुर्गापुरा में जलभराव की समस्या ने ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोबरन सिंह, मोर सिंह, महेश चंद जैसे ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी गलियों में भर गया है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और बीमारियों का खतरा है। अशोक कुमार की आलू की फसल भी नष्ट हो रही है।