चंदला: बिजली संकट का 'भजनमय' विरोध: बछौन में ग्रामीणों ने ढोल-मंजीरा लेकर सड़क पर लगाया जाम #jansamasya
भीषण गर्मी और उमस के बीच बदहाल बिजली व्यवस्था से जूझ रहे ग्रामीणों ने अनूठा प्रदर्शन किया है। चंदला क्षेत्र के बछौन गांव में बिजली आपूर्ति ठप्प होने से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर 1 बजे मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीण ढोलक, मंजीरा और हारमोनियम लेकर सड़क पर भजन-कीर्तन करने लगे और विद्युत विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाए है और न्याय की मांग की है।