थाना इनायतनगर के हुलास का पुरवा, डीह बीरबल गांव में 16वर्षीय राम आशीष पुत्र अलगू का शव रविवार को सुबह करीब 8बजे फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। घटना के समय घर के अंदर कोई नहीं था। उसके पिता बाहर लेटे थे।