बांदा: शहर के पीली कोठी के पास बाइक सवार ने दूसरी बाइक में मारी टक्कर, एक युवक घायल हुआ
Banda, Banda | Dec 31, 2024 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के पीली कोठी के पास दिन मंगलवार को बाइक की टक्कर लगने की वजह से दूसरी बाइक में सवार एक युवक घायल हो गया है। घायल युवक को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। घायल युवक बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज गुलाब बाग मोहल्ले का निवासी है।